Live Updates : सिंघु बॉर्डर पर किसानों की बैठक, दिल्ली आने वाले इन रास्तों पर यातायात बंद

कृषि कानून पर 3 केंद्रीय मंत्रियों के साथ किसान संगठनों के प्रतिनिधियों की मंगलवार को हुई बातचीत बेनतीजा रही। किसान 7वें दिन भी दिल्ली बॉर्डर पर डटे हुए हैं। गुरुवार को एक बार फिर बैठक होगी। इस बीच हरियाणा की खाप पंचायतों से जुड़े किसान भी दिल्ली कूच करने की तैयारी कर रहे हैं। इससे आंदोलन और तेज होने की आशंका है.. किसान आंदोलन से जुड़ी हर जानकारी..
09:34AM, 2nd Dec
-सिंघु बॉर्डर पर किसानों की बैठक जारी, सरकार के साथ बुधवार को हुई बैठक की समीक्षा।
-दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर लगा भारी जाम, किसानों ने जमकर की नारेबाजी।
-टिकरी बॉर्डर, झड़ोदा बॉर्डर, झटिकरा बॉर्डर पर भी यातायात बंद, बदुसराय बॉर्डर से भी केवल दो पहिया वाहन ही जा सकेंगे।
09:11AM, 2nd Dec
-किसान आंदोलन की वजह से 3 ट्रेनें रद्द।
-अक्षरधाम से नोएडा जाने वाला रास्ता भी बंद।
-अक्षरधाम से नोएडा जाने वाला रास्ता भी बंद।
08:32AM, 2nd Dec
-टिकरी बॉर्डर पर नहीं मिली जगह सिंघु बॉर्डर पर ही होगी किसानों की बैठक।
-किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए चिल्ला बॉर्डर भी बंद।
08:12AM, 2nd Dec
-टिकरी बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम।
-सुबह 9 बजे टिकरी बॉर्डर पर किसानों की बैठक। मंगलवार को हुई बैैैैठक पर चर्चा।
-सुबह 9 बजे टिकरी बॉर्डर पर किसानों की बैठक। मंगलवार को हुई बैैैैठक पर चर्चा।
-हरियाणा की खाप पंचायतों से जुड़े किसान भी दिल्ली आने की तैयारी में।
-आज आंदोलन से जुड़ेंगे मेवात के किसान।
08:11AM, 2nd Dec
-किसान संगठनों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती हैं, तब तक देशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा।
-बैठक में 35 किसान नेताओं ने भाग लिया। किसान राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
08:11AM, 2nd Dec
-3 केंद्रीय मंत्रियों के साथ किसान संगठनों के प्रतिनिधियों की मंगलवार को हुई बातचीत बेनतीजा रही।
-देश में नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसानों के मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए एक समिति गठित करने की सरकार की पेशकश को किसान संगठनों ने ठुकरा दिया।
-हालांकि दोनों पक्ष गुरुवार को फिर से बैठक को लेकर सहमत हुए हैं।